समस्तीपुर/दलसिंहसराय : स्थानीय आर.बी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2023-27 के तृतीय सेमेस्टर में लिए गए नामांकन शुल्क को लेकर छात्रों में असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। इस संबंध में छात्र नेता कुंदन यादव की ओर से प्रधानाचार्य को एक आवेदन सौंपकर शुल्क वापसी की मांग की गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि तृतीय सेमेस्टर में सभी छात्र-छात्राओं, विशेषकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों से नामांकन शुल्क लिया गया है, जबकि नियमों के अनुसार इन वर्गों को शुल्क में छूट प्रदान की जाती है।
छात्र नेता का कहना है कि यह वसूली नियमों के विपरीत है। आवेदन में यह भी बताया कि AND कॉलेज शाहपुर पटोरी में इसी प्रकार लिए गए शुल्क को वापस किया जा चुका है। इसी आधार पर आर.बी. कॉलेज में भी अवैध रूप से लिए गए नामांकन शुल्क को वापस करने की मांग की गई है।
वहीं संयुक्त छात्र संघ ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने और जल्द से जल्द शुल्क लौटाने की अपील की है। साथ ही समय पर उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने का भी जिक्र किया गया है। इस आवेदन की प्रतिलिपि बिहार राजभवन, एलएनएमयू दरभंगा तथा अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय को भी भेजी गई है। अब देखना यह है कि कॉलेज प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और छात्रों को राहत मिलती है या नहीं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…