समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के केवस निजामत गांव में दर्जनभर खस्सी और बकरी की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में गुरुवार की रात एक घर से दर्जनभर खस्सी और बकरी की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से दर्ज कराई है। बताया गया कि काले रंग की स्कार्पियो से चोर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। जहां से गाड़ी में चुपचाप से सभी खस्सी और बकरी को लादकर भाग निकले। पीड़िता गांव की नाजिम खां की पत्नी नजमुन निशां ने पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम को जांच में भेजा गया है। आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150