Samastipur

जितवारपुर में किराये के मकान में फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर वार्ड संख्या 16 स्थित एफसीआई गोदाम के समीप एक किराये के मकान के कमरे में मंगलवार को एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मृतका की पहचान सिंधिया थाना क्षेत्र के कुंडल आतापुर वार्ड संख्या-10 निवासी अमित कुमार सिंह की पत्नी ममता देवी के रूप में की गयी है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि महिला की पहचान अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मकान मालिक द्वारा बताए गए नाम-पते की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि उसका असली नाम और पता अलग हो सकता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह से महिला के कमरे में कोई हलचल नहीं देखी गई। करीब 11 बजे दूध बेचने वाला पहुंचा, लेकिन गेट नहीं खुला। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर भीतर महिला का शव पंखे की कड़ी में गमछे के सहारे लटका मिला। कमरे में बेड पर एक प्लास्टिक का डब्बा रखा था, जबकि मोबाइल फोन जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस को आशंका है कि महिला ने डब्बे का सहारा लेकर फंदा लगाया होगा।

मकान मालिक संजय राय ने बताया कि महिला करीब तीन महीने पहले यहां रहने आई थी। उसका पति अमित रेलवे के पेंट्रीकार में काम करता है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को दोनों बाजार से लौटे थे, जिसके बाद अमित ड्यूटी पर चला गया। सोमवार देर रात महिला को छत पर टहलते देखा गया था। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि कमरे से मोबाइल फोन और कुछ कागजात बरामद हुए हैं, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर महिला की सही पहचान तथा घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago