Bihar

दिनदहाड़े EO की हत्या का बदला लिया बिहार पुलिस ने, सुल्तानगंज मुठभेड़ में रामधनी यादव मारा गया

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. कल हुए इस हमले में कार्यपालक अभियंता (EO) कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई थी, जबकि नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं. इस मामले में पुलिस ने जब अपराधियों को घेरा तो मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक अपराधी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. बिहार पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

बता दें कि मंगलवार की शाम सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में नकाबपोश अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी. जहां हमलावरों ने सीधे कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू को निशाना बनाया. इस गोलीकांड में गोली लगने से कार्यपालक अभियंता मौके पर मौत हो गई थी. जबकि सभापति को गंभीर चोटें आईं थी. उन्हें तुरंत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के अनुसार यह हमला पूर्व नियोजित लगता है. जहां घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू की और अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी थी.

मुठभेड़ में मारा गया एक अपराधी

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की टीम ने सुल्तानगंज क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रामधनी यादव अपने साथी के साथ छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस की टीम जब आरोपी को घेरने पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जहां जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में रामधनी यादव नामक अपराधी गोली लगने से मौके पर ही मारा गया. जबकि एक अन्य अपराधी भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जल्द होगा हत्या का खुलासा

इस पूरे मामले में बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कार्यपालक अभियंता की हत्या और सभापति पर हमले का मामला अत्यंत संवेदनशील है. जहां मुठभेड़ में मारे गए रामधनी यादव का नाम सामने आया था. पुलिस अब घायल अपराधी से पूछताछ कर पूरे मामले की साजिश का खुलासा करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं. इसके साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. यह मुठभेड़ भागलपुर पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago