Samastipur

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस ने एक पीड़ित को उसके ठगी के 25 हजार 760 रूपये वापस कराया है। पीड़ित की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर एलौथ निवासी राजेन्द्र साह के रूप में की गई है। पीड़ित के खाते से ऑनलाइन माध्यम से 25 हजार 760 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर साइबर थाने ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाई और सोमवार को पीड़ित के खाते में पूरी राशि 25 हजार 760 रुपये वापस करा दी। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर राशि वापस कराई जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

10 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

2 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

6 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

13 घंटे ago