समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने की दिशा में समस्तीपुर पुलिस लाइन में नई पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत पुलिस लाइन परिसर में हाईटेक जिम के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य पुलिस जवानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें हमेशा चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना है। जानकारी के अनुसार, इस पहल के तहत पुलिस जवानों को अब पेशेवर प्रशिक्षकों द्वारा फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि उनकी शारीरिक क्षमता में सुधार हो और वे अपनी ड्यूटी को और अधिक प्रभावी तरीके से निभा सकें।
विभाग का मानना है कि फिट पुलिस बल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। हाल के वर्षों में पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी नियुक्ति हुई है। इस नई व्यवस्था से महिला जवानों को भी काफी लाभ मिलेगा। उन्हें भी आधुनिक फिटनेस सुविधाओं और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी शारीरिक क्षमता को और बेहतर बना सकेंगी। इसके अलावा पुलिस लाइन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की भी योजना है।
आधुनिकीकरण के तहत जर्जर हो चुकी पुरानी बैरकों को भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए आवासीय भवन और प्रशिक्षण केंद्र में जीर्णोद्धार किये जाएंगे। इन भवनों में बेहतर आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। फिटनेस सेंटर और सिंथेटिक ट्रैक भी इसी आधुनिकीकरण योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद पुलिस लाइन में होने वाली सुबह की पीटी और परेड को अधिक पेशेवर और एथलेटिक प्रशिक्षण का स्वरूप दिया जाएगा। इससे जवानों की सहनशक्ति, गति और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है।
इस संबंध में लाइन डीएसपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा जा चुका है। मुख्यालय से स्वीकृति और आवश्यक फंड जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से जवानों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। यह पहल समस्तीपुर पुलिस को आधुनिक और सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…