Samastipur

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत में विकास को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गयी। जिसमें मुख्य एजेंडा 40 योजनाओं पर चर्चा हुयी। जिसमें साफ सफाई, मोक्ष धाम बनाने, कचरा प्रबंधन, नरघोघी तालाब की सफाई, नरघोघी में खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए नागरिक सुविधा, लाइट, शौचालय की व्यवस्था, सुरक्षा को लेकर जगह, चौक,चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या दूर करने के लिए नलकुप लगाने, सरैया, सरायरंजन, सुभाष चौक पर हाई मास्क लाइट लगाने सहित 40 विभागों पर चर्चा की गयी।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद, उप मुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी, विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में शानू ठाकुर, स्वच्छता पदाधिकारी पुष्कर कुमार, वार्ड पार्षद नीरज झा, संजय कुमार, सुशील राय, टिंकू कुमार, बैजनाथ झा, किरण देवी, बाबी चौधरी, पूजा देवी, सविता कुमारी, कविता कुमारी, सीता देवी, असगर अली, तनजिल इमाम के अलावे पुलिस, शिक्षा, बिजली, बाल विकास, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों के कर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

56 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

14 घंटे ago