Samastipur

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में कारवाई करते हुए पुलिस ने स्थानीय उपमुखिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उपमुखिया की पहचान पप्पू रजक के रूप में की गई है। बता दें कि मारपीट के मामले में पुलिस ने उप मुखिया सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस संबंध में घायल साजन कुमार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

पीड़ित साजन कुमार ने आरोप लगाया था कि गांव के उप मुखिया पप्पू रजक, उनकी पत्नी समेत सन्नी कुमार, सोनू कुमार रजक, सौरव कुमार उर्फ लालू, सुधा देवी और रिमझीम कुमारी ने मिलकर उन्हें जबरन घर में ले जाकर मारपीट की थी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं थी।

पीड़ित ने यह भी बताया था कि घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोसी महिला विमला देवी के साथ भी मारपीट की गई थी, जिससे उनका सिर फट गया था। साथ ही आरोप लगाया गया था कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई थी। इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर किया गया था। कारवाई करते हुए एक नामजद पप्पू रजक को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

4 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

8 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

12 घंटे ago