समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप लगे एटीएम को अज्ञात चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना बुधवार की शाम करीब 7 बजे से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।बताया गया है कि गुरुवार को बैंक खुलने पर कर्मियों ने देखा कि परिसर में लगी नई और पुरानी दोनों एटीएम मशीनें क्षतिग्रस्त हैं। मामले की जांच में सामने आया कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शाखा प्रबंधक विपिन राय ने बताया कि एटीएम में रखी नकदी का मिलान किया जा रहा है। कैश की वास्तविक कमी का पता गिनती पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस तथा एटीएम से जुड़े अधिकारियों को दे दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…