म्यूल अकाउंट में पैसे भेजकर निकासी कर रहे साइबर अपराधी, दो संदिग्धों को समस्तीपुर साईबर पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछतात
समस्तीपुर : देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही साइबर ठगी की राशि बिहार में खोले गए म्यूल खातों में भेजकर निकाली जा रही है। समस्तीपुर जिले में कुल 19 ऐसे म्यूल अकाउंट को चिन्हित किया गया है। जिसमें करोड़ों रुपये की राशि साइबर फ्रॉड द्वारा भेजकर निकासी की गयी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें कि कुछ पैसे या कमीशन के लालच में लोग अपना खाता, एटीएम, सीम कार्ड आदि दूसरे को दे देते हैं। इसमें साइबर फ्रॉड का रुपए आता है। ऐसे खाता को म्यूल अकाउंट कहा है। सीसीएसयू की तरफ से साइबर प्रहार 2 प्वाइंट ओ के तहत म्यूल खाता की जांच कर कार्रवाई का निर्देश मिला था। विभाग से कुल 45 बैंक अकाउंट का विवरण समस्तीपुर साइबर पुलिस को मिला। इसके बाद सत्यापन कर 19 म्यूल अकाउंट को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बयान :
साइबर ठगी के मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ठगी की राशि को समय पर होल्ड कर पीड़ितों को वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि वे फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी साझा करने से बचें। म्यूल अकाउंट की भी जांच की जा रही है। जिले में अब तक कुल 19 म्यूल अकाउंट चिन्हित किये जा चुके हैं।
दुर्गेश दीपक, साइबर डीएसपी, समस्तीपुर

