Samastipur

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी’ के प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी के प्रतिभाशाली बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। हाल ही में पंजाब के जालंधर स्थित डीएवी यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल लेवल डांस प्रतियोगिता में इन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीतकर समस्तीपुर का नाम रोशन किया था। यह प्रतियोगिता नेशनल स्पोर्ट्स एंड डांस काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

बच्चों की इस सफलता पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने सभी बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें सर्टिफिकेट और सम्मान चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में भी अपने देश, राज्य, माता-पिता, गुरु और अपने संस्थान का नाम रोशन करते रहें। मौके पर एकेडमी की कोरियोग्राफर व मैनेजिंग डायरेक्टर शिक्षा देबरे, संस्थापक रंजन गांधी एवं निर्देशक राजा पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट से दस्तावेज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सभी दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, तीन अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…

9 मिनट ago

मारपीट व तलवारबाजी मामले में केवस जागीर से टंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में बाजार समिति के पास खड़ी ट्रक से 2 हजार 895 लीटर विदेशी शराब, बोडका और बीयर बरामद

समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…

1 घंटा ago

UPSC ने कर दिया क्लियर: गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पर सच बोल रही थी, ब्रह्मश्वेर मुखिया की पोती का दावा गलत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.31 लाख की लूट मामले में बाजार के ही तीन कारोबारी नामजद, FIR हुई दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…

4 घंटे ago

रोसड़ा के भिरहा में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

7 घंटे ago