Bihar

UPSC ने कर दिया क्लियर: गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पर सच बोल रही थी, ब्रह्मश्वेर मुखिया की पोती का दावा गलत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक लाने में कामयाब हुई हैं। डॉ. आकांक्षा के परिवार में गमी के कारण उन्होंने रिजल्ट को लेकर खुशियां नहीं जताई थी। इसी बीच बिहार के आरा से ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह की ओर से यूपीएससी क्लीयर करने और 301वीं रैंक हासिल करने का दावा किया गया। मामला मीडिया और सोशल मीडिया पर छाया रहा। इसके बाद यूपीएससी ने इस मामले में प्रेस रिलीज जारी कर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

यूपीएससी की ओर से साफ किया गया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 के 6 मार्च को घोषित किए गए अंतिम परिणाम में गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने सफलता दर्ज की है। आयोग की ओर से कहा गया है कि विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में दो उम्मीदवारों आकांक्षा सिंह के नाम से सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में एक ही रैंक 301 प्राप्त करने का दावा किया जा रहा है।

आयोग ने इस संबंध में रैंक 301 प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवार का विवरण जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि आकांक्षा सिंह का रॉल नंबर 0856794 था। वह रणजीत सिंह और नीलम सिंह की पुत्री हैं। उनका गांव गाजीपुर जिला का अभयपुर है। ऐसे में गाजीपुर की बेटी का दावा सच साबित हो गया।

लगातार कर रही थी दावा

गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा ने रिजल्ट प्रकाशित होने के एक दिन बाद अपनी सफलता का दावा किया था। दरअसल, उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में गमी के कारण हमने इस रिजल्ट को सेलिब्रेट नहीं किया। हालांकि, इस बीच आरा की आकांक्षा सिंह की ओर से 301वीं रैंक हासिल करने का दावा किया। इस पर उन्होंने सामने आकर इस रैंक को खुद का बताया। इसके बाद विवाद लगातार गहराया हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago