Samastipur

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण, समस्तीपुर समेत इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि इस फोर लेन पुल और पहुंच पथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निरीक्षण भी किया था.

पुल के बनने से होंगे ये फायदे

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने और आम लोगों के आवागमन को सहज करने में अहम साबित होगा. इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर ट्रैफिक का दवाब भी कम होगा और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

इसके जरिए महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक और प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक जाने में समय की बचत होगी. इतना ही नहीं, यह पुल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आवागमन करने वाली गाड़ियों के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी बन सकेगा.

कितना लंबा है बख्तियारपुर-ताजपुर पुल?

बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर (समस्तीपुर) फोर लेन पुल और पहुंच पथ पटना जिला के करजान (बख्तियारपुर) के पास एनएच-31 से शुरू होकर समस्तीपुर जिला के ताजपुर तक एनएच-28 को जोड़ता है. इस पुल की कुल लंबाई 51.26 किलोमीटर है, जिसमें गंगा नदी पर पुल की लंबाई 5.51 किलोमीटर और पहुंच पथ की लंबाई 45.75 किलोमीटर है.

बख्तियारपुर में इस जगह बन रहा आरओबी

इसके अलावा बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण भी किया जा रहा है. आरओबी का निर्माण मार्च महीने में ही पूरा कर लेने की संभावना है. यह आरओबी एनएच- 30 और एसएच- 106 को जोड़ता है. इसके बनने से पटना-बख्तियारपुर पुराना पथ (एसएच-106) और पटना-बख्तियारपुर नया फोर लेन (एनएच-30) आपस में जुड़ जायेंगे, जिससे दोनों तरफ के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और समय की बचत होगी. साथ ही बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यातायात सुगम होगा. बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी को पुराने और नए दोनों पथों से सीधी संपर्कता हो जाएगी, जिससे छात्रों और शिक्षकों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago