Samastipur

समस्तीपुर के वैभव की तूफानी पारी से अंडर-19 विश्व कप में भारत ने अफगानिस्तान को रौंद फाइनल में किया प्रवेश

समस्तीपुर : जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को खेले गए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी के तूफान और एरॉन जॉर्ज के शानदार शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वैभव की आतिशी पारी ने रखी जीत की नींव :

​अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 311 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मात्र 14 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी शुरुआत दिलाई कि अफगानी गेंदबाज हतप्रभ रह गए। वैभव ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 33 गेंदों की पारी में 68 रन बनाए, जिसमें 9 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वैभव और एरॉन जॉर्ज के बीच पहले विकेट के लिए हुई 90 रनों की विस्फोटक साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। वैभव के आउट होने के बाद भी रनों की रफ्तार कम नहीं हुई और एरॉन जॉर्ज ने 115 रनों की शतकीय पारी खेलकर भारत को 41.1 ओवर में ही जीत दिला दी।

समस्तीपुर के ताजपुर में दिवाली जैसा माहौल :

​जैसे ही वैभव ने हरारे के मैदान पर चौकों की झड़ी लगाई, समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव मोतीपुर में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीण और क्रिकेट प्रशंसक टीवी स्क्रीन के सामने जमे रहे और हर बाउंड्री पर जयकारे लगाए। जीत पक्की होते ही गांव में अबीर-गुलाल उड़ाए गए और मिठाइयां बांटी गईं। वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का क्षण है। वैभव ने दिखाया है कि छोटी उम्र में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।” स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि वैभव की यह “तूफानी शुरुआत” फाइनल में भी जारी रहेगी।

रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे वैभव :

​वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने इसी विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ भी 72 रनों की पारी खेलकर विश्व कप इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी (14 वर्ष 296 दिन) बनने का गौरव हासिल किया था। आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके वैभव अब 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल में भारत को छठा विश्व खिताब दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

52 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago