Samastipur

समस्तीपुर में स्कूली बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पट्टीदारों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, महिला की मौ’त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा धुनिया टोल में स्कूल के बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बच्चों की मारपीट के बाद पाटीदारों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के मोहम्मद इमताल की पत्नी तरन्नुम बेगम (50 वर्ष) के रूप में की गई है। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। महिला की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मृतका के भतीजे मोहम्मद औरंगजेब ने बताया कि उनके फूफा मोहम्मद इमताल और पाटीदार मोहम्मद कलाम उर्फ मुन्ना के बीच विवाद हुआ था। दरअसल, स्कूल में खेल के दौरान दोनों के बच्चों के बीच मारपीट हो गई थी। जब बच्चे स्कूल से लौटे और परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो बुधवार को पहले कहासुनी हुई, जो शाम होते-होते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें मोहम्मद इमताल, उनकी पत्नी तरन्नुम बेगम सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर किया गया। रात में तरन्नुम का सीटी स्कैन भी कराया गया था।

गुरुवार सुबह इलाज के दौरान तरन्नुम की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गांव में हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला की मौत के बाद मामला अब हत्या में तब्दील कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

36 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago