Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। अस्पताल में ड्यूटी में लापरवाही और चिकित्सकों की अनुपस्थिति की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद 21 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे सिविल सर्जन कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक बुलाई गई है। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में सदर अस्पताल समस्तीपुर के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने आदेश जारी करते हुए अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सा पदाधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, विशेषज्ञ महिला चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकित्सा पदाधिकारी तथा आयुष चिकित्सा पदाधिकारी को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। स्पष्ट किया गया है कि बैठक में भाग नहीं लेने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में सिविल सर्जन के रूप में योगदान देने के बाद डॉ. राजीव कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई थीं। मिली फीडबैक के अनुसार, कई चिकित्सकों का नाम ड्यूटी रोस्टर में दर्ज रहने के बावजूद वे नियमित रूप से अस्पताल में उपस्थित नहीं रहते हैं। विशेष रूप से संध्याकालीन ओपीडी में अधिकांश डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था और मरीजों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने यह बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर के सख्त पालन और ओपीडी संचालन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। अब देखना यह है कि बैठक के बाद अस्पताल की व्यवस्था में वास्तविक सुधार होता है या फिर स्थिति पूर्ववत बनी रहती है। फिलहाल प्रशासन की इस सख्ती से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जरूर जगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

सच्चे प्रेम से मिटती हैं जीवन की सभी बाधाएं : पंडित देव कृष्ण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के पतैली गांव में आयोजित श्री राम महायज्ञ इन दिनों पूरी…

6 मिनट ago

प्लस-2 तिरहुत एकेडमी परिसर में पुराने हॉस्टल भवन को तोड़ने से पहले एनओसी नहीं लेने पर समस्तीपुर नगर निगम जारी करेगा नोटिस

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर वार्ड संख्या-32 स्थित प्लस टू तिरहुत एकेडमी परिसर में पुराने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं दौनी करने के दौरान थ्रेसर की चपेट में आया युवक, हाथ और कान कटे; तीन छोटे-छोटे बच्चे व गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में रविवार रात थ्रेसर…

5 घंटे ago

बिहार में हर डेढ़-दो साल पर CM की शपथ क्यों? 15 साल में 10 वीं बार बनेगी नई सरकार

नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। कल यानी 15 अप्रैल को भाजपा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DM ने गेहूं फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण, 54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत जिले में रबी गेहूं फसल की…

6 घंटे ago

24 घंटे के अभियान में समस्तीपुर पुलिस ने 38 कुर्की व 89 इश्तेहार तामिल किया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए…

7 घंटे ago