Samastipur

समस्तीपुर : गेहूं दौनी करने के दौरान थ्रेसर की चपेट में आया युवक, हाथ और कान कटे; तीन छोटे-छोटे बच्चे व गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में रविवार रात थ्रेसर से गेहूं की दौनी करने के दौरान एक हृदयविदारक घटना घटी। थ्रेसर की चपेट में आने से युवक के दोनों हाथ और दोनों कान कट गए। लहूलुहान स्थिति में युवक को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान गंगसारा पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी अशोक राम के पुत्र अमरजीत राम के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमरजीत रविवार रात अन्य मजदूरों के साथ थ्रेसर से गेहूं की दौनी कर रहा था।

इसी दौरान थ्रेसर में गेहूं का बोझा डालने वक्त उसका हाथ मशीन के अंदर फंस गया। जब तक वहां मौजूद अन्य मजदूर कुछ समझ पाते या शोर मचाकर थ्रेसर को बंद करवाते, मशीन की तेज धार ने युवक के दोनों हाथों समेत चेहरे के अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और उसकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती है व एक बच्चा और होने वाला है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य के साथ हुए इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

कृपया मदद करें

————————–

Name : CHETNA KUMARI 

Account Number : 50100637995940

HDFC BANK IFSC : HDFC0000755

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

8 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago