Samastipur

24 घंटे के अभियान में समस्तीपुर पुलिस ने 38 कुर्की व 89 इश्तेहार तामिल किया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को विशेष कुर्की अभियान चलाया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर जिलेभर में 24 घंटे का व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत सभी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में इश्तेहार चिपकाने और कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस की इस सघन कार्रवाई से फरार अभियुक्तों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान कुल 38 कुर्की मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें 15 अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क की गई, जबकि 4 अभियुक्तों को कुर्की वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 3 अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर कर रिकॉल व जमानत ली, जबकि 6 अभियुक्त अब भी फरार हैं। वहीं, 10 मामलों में अभियुक्त मृत पाए गए। पुलिस ने इस दौरान कुल 89 इश्तेहारों का तामिला भी किया। थाना स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago