Samastipur

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर उन वादों को पूरा नहीं किया गया तो हम आंदोलन करेंगे और जनता के साथ मिलकर उन्हें गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे। यह बातें प्रशांत किशोर ने कहीं। वे जन सुराज की बिहार नवनिर्माण यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे थे और मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार उन वादों को भूल जाती है। अब जनता सवाल पूछ रही है और जन सुराज उन सवालों को सड़क से लेकर हर मंच तक उठाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार अपने वादों को निभाने में विफल रहती है तो जन सुराज आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। इस दौरान प्रशांत किशोर ने सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी पर भी खुलकर अपनी असहमति जताई। उन्होंने कहा कोर्ट की ओर से यह कहा गया कि आप चुनाव हार गए हैं तो क्यों आए हैं। मैं इससे सहमत नहीं हूं। इस देश में अगर किसी के साथ अन्याय होता है तो वह न्याय के लिए अदालत ही जाएगा। चुनाव जीतना या हारना अलग बात है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सब कुछ ठीक होता और किसी के साथ अन्याय नहीं होता तो अदालत जाने की जरूरत ही क्यों पड़ती। न्याय मांगना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे चुनावी हार-जीत से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण यात्रा का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और सरकार से उसके वादों की जवाबदेही तय कराना है। उन्होंने दो टूक कहा कि जन सुराज सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहा है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

3 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

3 घंटे ago

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

3 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की पूरी पटकथा दुकानदार के रिश्तेदार ने ही रची थी, अंतरजिला गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

3 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से भारी मात्रा में आभूषण लूटकांड का समस्तीपुर SP ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बकाया राशि भुगतान करने की मांग, RJD ने बिहार विधानसभा में किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत कथित तौर पर बकाया दो लाख रुपये के भुगतान…

13 घंटे ago