समस्तीपुर : मुसरीघरारी चौराहे पर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। समस्तीपुर के एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में सोमवार को चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीओ ने मौके पर मौजूद ऑटो चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी न उठाएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर ऑटो लगाने के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भविष्य में सड़क पर ऑटो खड़ा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही चौराहे और आसपास सड़क किनारे लगने वाले अस्थायी दुकानदारों को भी अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया गया।
एसडीओ ने कहा कि अवैध रूप से सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चौराहे को पूरी तरह खाली कराया जाएगा और किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस बल ने चौराहे पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया और दुकानदारों को तत्काल अपना सामान हटाने को कहा। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…