समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का प्रयास के मामले में उजियारपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज केस में घटना का आरोप उसके पड़ोसी युवक पर लगाया गया है। घटना पिछले एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है। इस संबंध में शिकायत के एक सप्ताह बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की है। घटना के बाबत पीड़ित ने कहा है कि शौच जाने के दौरान रामप्रीत महतो का पुत्र कन्हैया महतो बुरी नीयत से पीछे से आकर पकड़ लिया। चिल्लाने पर आवाज सुनकर उसका पति उसे बचाने आए और आरोपी युवक कन्हैया को पकड़ कर अपने घर ले आए।
इसी पर कन्हैया का पिता रामप्रीत महतो, छोटू कुमार, विजय महतो, मोदी कुमार, दीवान कुमार उनके घर पर आये और उनके पति को लात-घूंसे से पिटाई कर दी। आवेदन में पीड़ित महिला ने स्वयं को गर्भवती बताते हुए कहा की पिटाई में बीच बचाव करने के दौरान उसके पेट में चोट लगने से दर्द होने लगी है। दर्द पर डॉक्टरों ने आशंका जतायी की गर्भपात हो सकता है। आवेदन में आरोपियों पर घटना की शिकायत करने पर पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…