Samastipur

ताजपुर में प्रोपर्टी डीलर के ह’त्या मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया, 25 लाख के लेन-देन में हत्याकांड को अंजाम देने की चर्चा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास रविवार की दोपहर तीन बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा बाइक सवार प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी (32 वर्ष) को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर निर्मम हत्या मामले में पुलिस देर रात तक ताजपुर व हलई थाना क्षेत्र में छापेमारी में जुटे रहे। छापेमारी का नेतृत्व एसपी अरविंद प्रताप सिंह स्वयं कर रहे है। रविवार की देर शाम एसपी घटनास्थल पर पहुंच आसपास से गुजर रहे लोगों से पूछताछ की। इसके बाद डीआईयू, ताजपुर, हलई समेत आसपास के अन्य थाना क्षेत्रों के भारी पुलिस बल के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी में अहले सुबह तक जुटे रहे। इस दौरान हलई थाना क्षेत्र से चार संदिग्धों को पुलिस के द्वारा उठाया गया है।

वहीं पुलिस के छापेमारी की भनक लगते ही दो बदमाश हथियार समेत पुलिस के सामनें से चकमा देकर फरार हो गये। इसको लेकर एसपी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की हिदायत देते हुए जल्द ही उन दोनों बदमाशों की भी गिरफ्तारी व हथियार बरामदगी करने का निर्देश दिया है। इस दौरान एक बदमाश के घर से पुलिस ने जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। हालांकि अभी पुलिस के कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रोपर्टी डीलर की हत्या 25 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में की गई है। बताया गया है कि चौर में गणेश सहनी ने करीब तीन बीघा जमीन बेचवाया था। इसमें उसके परिचित पार्टनर उससे 25 लाख रुपये कमीशन की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। गणेश सहनी का कहना था की सारा काम उसने खुद किया है इसलिये वह किस बात का 25 लाख कमीशन दे। वह दो लाख रुपये कमीशन देने के लिये तैयार था, लेकिन उसका पार्टनर 25 लाख रुपये की जिद पर अड़ा था। इस बीच उसके पार्टनर ने चार दिन पहले हुए विवाद के बाद गणेश सहनी के हत्या की साजिश रच डाली। दो दिन पहले ही हथियार की खरीदारी ताजपुर क्षेत्र से की गयी।

इस दौरान 6 नवयुवकों को घटना अंजाम देने के लिए तैयार किया गया। इस लिये चार पिस्टल लेकर 6 बदमाश तीन बाइक से पहुंचे थे। हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास रविवार को घटना अंजाम देने के बाद पीछे से आ रहे एक अन्य प्रोपर्टी डीलर के भी हत्या के घटना को अंजाम देने की योजना थी। लेकिन उक्त प्रोपर्टी डीलर को आने में देर होता देख और गणेश सहनी की हत्या के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ देख सभी बदमाश आराम फरार हो गये और अपने-अपने घर पहुंच गये।

इधर सोमवार को फिर से एलकेवीडी काॅलेज से अपनी बेटी को परीक्षा दिलाकर लौटते समय उक्त प्रोपर्टी डीलर के हत्या की प्लानिंग तैयार की गयी। लेकिन इसी बीच रविवार की रात एसपी के नेतृत्व ने छापेमारी कर पुलिस चार बदमाशों को उठा लिया। वहीं अन्य बदमाशों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। बता दें कि प्रोपर्टी डीलर पेशे से कोचिंग संचालक व अधिवक्ता भी थे। वह हरपुर भिंडी में भतुआजान के समीप अपने कोचिंग संस्थान से मीटिंग कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घटनास्थल पर बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर गोलियों की बौछार कर दी। इस दौरान बदमाशों ने चार पिस्टल से कई दर्जन ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान प्रोपर्टी डीलर को करीब 13 गोली शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी थी।

बयान :

प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में छापेमारी जारी है। पूछताछ के लिये कुछ संदिग्धों को उठाया गया है। पुलिस घटना के उद्भेदन की ओर है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

4 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago