तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा)
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह भवन में बुधवार की देर रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान जमकर हुई गोलीबारी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान करीब एक दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में थाने ले लाया। जिनसे थाने पर पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पूछताछ की जा रही है। गनीमत रही की गोलीबारी की घटना में जान-माल को कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार की देर रात रिसेप्शन समारोह के दौरान स्टेज पर माही-मनीषा नामक नर्तकी द्वारा डांस का कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद एक-दो शख्स ने कमर से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया व डांस कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस समय वहां पर आमंत्रित जिले के कई वीआईपी व बड़े कारोबारियों के साथ कुछ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को दी गयी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के अलावे, नगर थाना, डीआईयू व एसटीएफ की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची और वहां मौजूद दर्जनों संदिग्ध युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। हालांकि कई लोग मौके पर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गये। इस दौरान पुलिस ने कई खोखा भी बरामद किया। इधर गुरुवार की शाम एसटीएफ की डीएसपी पटना से समस्तीपुर पहुंच संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। हालांकि इस मामले पर पुलिस के कोई भी अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। बताया गया है कि कुछ निर्दोष लोग जो इस घटना में शामिल नहीं थे, उन्हें भी शक के आधार पर पुलिस थाने ले आयी है। सभी से पूछताछ जारी है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…