समस्तीपुर : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ डीपीओ, स्थापना कुमार सत्यम की हुई वार्ता में डीपीओ को 32 सूत्री समस्याओं से अवगत कराते हुए इन समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों के दल का नेतृत्व संघ के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने किया। वार्ता के दौरान एसीपी व एमएसीपी से वंचित शिक्षकों को लाभ देने, प्रधानाध्यापक व स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में पात्र शिक्षकों को प्रोन्नति की कार्रवाई करने तथा उनके पदस्थापन से पूर्व उनसे तीन विद्यालयों की अधीक्षा प्राप्त करने की मांग की गई। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों को ससमय सेवानिवृति लाभ का भुगतान सुनिश्चित करने, एक ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को समान दर से आवास भत्ता का भुगतान करने, विशिष्ट शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों की सेवा पुस्तिका पर वेतन निर्धारण कैम्प लगाकर करने तथा विद्यालय अध्यापक की सेवा पुस्तिका खोलने की मांग डीपीओ के सामने रखी गई।
उनसे यह अनुरोध किया गया कि सभी कोटि के शिक्षकों को देय बकाया राशि का भुगतान एक पक्ष के अंदर किया जाय। 2016 से पूर्व साहित्यालंकार की डिग्री प्राप्त शिक्षकों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति दी जाय। लगभग तीन घंटे तक चली इस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष अनन्त कुमार राय, प्रधान सचिव अनिल कुमार, उप प्रधान सचिव संजीव कुमार जायसवाल, रमेश रजक, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार, संजय कुमार, चन्दन कुमार चौधरी ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर डीपीओ, सर्व शिक्षा अभियान मो. जमालुद्दीन, डीपीओ, माध्यमिक शिक्षा प्रेमशंकर झा उपस्थित थे। वार्ता के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि विभाग निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण करेगा।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…