Samastipur

दलसिंहसराय में नागालैंड का नंबर प्लेट लगा एक कंटेनर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक कार भी की गयी जब्त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बसढ़िया के पास गुप्त सूचना पर बुधवार रात को पुलिस ने सघन छापेमारी कर एक कंटेनर में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा की शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कंटेनर सहित एक कार भी जब्त कर ली है। कुल 706.5 लीटर शराब बरामद हुई, जो शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का संकेत दे रही है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दलसिंहसराय थाना पुलिस और एलटीएफ ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान नागालैंड रजिस्ट्रेशन नंबर वाले टाटा कंपनी के कंटेनर और बंगाल नंबर वाली लाल रंग की कार को रोका गया। कंटेनर की तलाशी में कुल 706.5 लीटर शराब बरामद हुई। शराब बंगाल से दलसिंहसराय की ओर लाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में कंटेनर चालक बेगूसराय का नीतीश कुमार और मोहम्मद नियाज शामिल हैं। दोनों ने शराब तस्करी की साजिश कबूल की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ओवरब्रिज के समानांतर भी बनेगा नया ब्रिज, DPR बनाने की प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर : बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी के प्रश्न…

7 मिनट ago

दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर से दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल; वेटिंग से यात्री परेशान

होली पर परदेसों से घर जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल…

2 घंटे ago

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, फर्नीचर व आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आर्थिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में कल लगेगा मेगा जॉब कैंप, तीन कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। बिहार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्रेमी के घर से विवाहिता को बरामद कर ले गई जमुई पुलिस

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव स्थित प्रेमी के घर…

3 घंटे ago

बिहार: 12 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, नल-जल योजना के भुगतान के बदले मांगे थे पैसे

बिहार में घूसखोर और घूसखोरी को लेकर निगरानी विभाग ने अभियान छेड़ रखा है. आए…

3 घंटे ago