समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस ने पीड़िता को उसकी पूरी राशि वापस दिला दी। मिली जानकारी के अनुसार, पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर देवपार गांव निवासी हरिचंद्र चौधरी की पत्नी तेतेरी देवी के खाते से एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से 70 हजार 400 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद मामले की जांच साइबर थाने की पुलिस ने शुरू की।जांचोपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए बुधवार को पीड़िता को 70 हजार 400 रुपये की पूरी राशि वापस करा दी गई। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से राशि की रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…