Samastipur

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस ने पीड़िता को उसकी पूरी राशि वापस दिला दी। मिली जानकारी के अनुसार, पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर देवपार गांव निवासी हरिचंद्र चौधरी की पत्नी तेतेरी देवी के खाते से एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से 70 हजार 400 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद मामले की जांच साइबर थाने की पुलिस ने शुरू की।जांचोपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए बुधवार को पीड़िता को 70 हजार 400 रुपये की पूरी राशि वापस करा दी गई। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से राशि की रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

3 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

10 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

15 घंटे ago