समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च महासंघ स्थल से शुरू होकर सदर अस्पताल, सीएस कार्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार के समक्ष पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन, बीएमओए के जिला मंत्री पवन कुमार यादव, भूमि सुधार विभाग के जिला मंत्री महेंद्र पंडित, महामंत्री राम कुमार झा, आशा संघ की जिला मंत्री सुनीता प्रसाद, कूरियर संघ के जिला मंत्री दिलीप कुमार तथा पंचायत सचिव संघ के सहायक जिला मंत्री राम नरेश दास संयुक्त रूप से कर रहे थे।

प्रतिरोध मार्च में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चार लेबर कोड वापस लेने, पीएफआरडीए बिल रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, ठेका, संविदा व आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर रोक लगाने, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट समय पर लागू करने, रिक्त पदों पर स्थायी बहाली करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने, कच्चे कर्मियों को नियमित करने तथा 18 माह के बकाया डीए का भुगतान करने की मांग उठाई। इसके अलावा आशा, ममता व कूरियर कर्मियों को न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय देने एवं स्वास्थ्य मंत्री के साथ पूर्व में हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर भी गगनभेदी नारे लगाए गए।

IMG 20260205 WA0002

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि 20 से 26 जनवरी 2026 तक शिरडी में आयोजित महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में पारित प्रस्तावों के आलोक में बिहार सहित देश के सभी जिलों में आम हड़ताल और प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है तथा सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने और कार्य के घंटे बढ़ाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के कर्मचारी एकजुट होकर इन प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।

IMG 20240904 WA0139

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, अनुसचिवीय कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, आशा, ममता एवं कूरियर कर्मी शामिल थे। महासंघ की राष्ट्रीय नेत्री बिंदु कुमारी सिंह सहित दीपक कुमार सिंह, विमलेश चौधरी, विरेंद्र कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, संयुक्त मंत्री कुमार उत्कर्ष, देवेंद्र यादव, रेखा कुमारी, अनीता कुमारी, पंकज मेहता, रतन कुमार, लक्ष्मी कुमारी, पूजा भारती, मीनू कुमारी, सविता कुमारी, सरिता कुमारी, ललिता कुमारी, रंजना कुमारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150