Samastipur

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में समस्तीपुर अव्वल, गणित मॉडल को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रेरणा से भरा रहा, जब प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय मेले में गणित विषय पर आधारित एक अभिनव मॉडल को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊँचाई दी, बल्कि यह भी प्रमाणित किया कि छोटे-छोटे प्रयास किस प्रकार बड़े बदलाव की नींव रख सकते हैं।

हसनपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमरा टोल की छात्रा शबनम कुमारी ने अपने उत्कृष्ट पाइथागोरस प्रमेय आधारित गणितीय मॉडल के माध्यम से राज्य स्तरीय मंच पर एक अनोखी मिसाल प्रस्तुत की। उनके द्वारा निर्मित यह मॉडल न केवल गणितीय अवधारणाओं की स्पष्टता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि जब शिक्षण को परियोजना आधारित बनाया जाए, तो बच्चे जिज्ञासा, तर्कशीलता एवं रचनात्मकता के साथ सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनते हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा समस्तीपुर जमालुद्दीन ने इसे पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले के सभी PBL सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने राज्य स्तर पर समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और नवाचार की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने राज्य स्तरीय मेले में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किए जाने की बात भी कही।

इस उपलब्धि में टीम वर्क की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक अर्जुन कुमार एवं तकनीकी सदस्य ऋतुराज जयसवाल और दीपा ने विद्यालय के सहयोगी शिक्षक सोनू कुमार के साथ मिलकर विद्यार्थियों के सतत मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग एवं नवाचारी सोच को बढ़ावा देने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। उनके संयुक्त प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया कि जब शिक्षक, विद्यार्थी और शैक्षणिक नेतृत्व एक साझा उद्देश्य के साथ कार्य करते हैं, तो नवाचार की लहर स्वतः ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आती है। यह उपलब्धि समस्तीपुर जिले में गुणवत्ता युक्त एवं अनुभवात्मक अधिगम की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी तथा आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भी नवाचार के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहिउद्दीननगर में निलंबित ASI सरोज सिंह के घर से बरामद इंसास का रोहतास जिले से जुड़ा कनेक्शन, EVM की सुरक्षा में लगे जवान का चोरी हुआ था हथियार

समस्तीपुर : मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में निलंबित एएसआई सरोज सिंह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 8.0 तीव्रता के भूकंप का सिमुलेशन, 8 स्थानों पर चला मेगा मॉक ड्रिल; सायरन बजते ही सक्रिय हुईं रेस्क्यू टीमें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 मार्च को होगा 15वां डिस्ट्रिक्ट IMA कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन

समस्तीपुर : आईएमए के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस के अफसरों पर मुकदमे से पहले लेनी होगी अनुमति, IPS को अरेस्ट करने की कोशिश के बाद अधिसूचना जारी

बिहार पुलिस के पदाधिकरी या कर्मी राज्य में कहीं भी पदस्थापित हों, उनपर मुकदमा चलाने…

5 घंटे ago

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर माइक्रोटनलिंग काम की रूपरेखा तैयार, यार्ड में जलजमाव की समस्या होगी दूर

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी…

19 घंटे ago