समस्तीपुर : आईएमए के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च को 15वां डिस्ट्रिक्ट आईएमए कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया जाएगा। एक दिवसीय इस सम्मेलन में चिकित्सा जगत की नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस वर्ष का डीआईएमएसीओएन मुख्य रूप से आंतरिक रोग, शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग, एनेस्थिसिया, जीआई सर्जरी, ईएनटी, स्त्री रोग एवं रेडियोलॉजी से संबंधित नवीनतम चिकित्सीय प्रगति पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन का उद्देश्य जिले के चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और नई तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
सम्मेलन का उद्घाटन आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह द्वारा किया जाएगा, जबकि वैज्ञानिक सत्र (साइंटिफिक प्रोग्राम) का उद्घाटन पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात चिकित्सक डॉ. विजय प्रकाश करेंगे। इस सम्मेलन में समस्तीपुर जिले के चिकित्सकों के साथ-साथ पटना से करीब 200 प्रतिनिधि (डेलिगेट्स) भाग लेंगे। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपने अनुभव साझा करेंगे और जटिल मामलों के उपचार से जुड़ी नई जानकारियां प्रस्तुत करेंगे।
आईएमए समस्तीपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. कर्ण ने बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट आईएमए कॉन्फ्रेंस अब तक के सम्मेलनों से अलग और उच्च स्तर का होगा। इसमें अनुभवी एवं प्रख्यात चिकित्सकों के व्याख्यान से नया मानदंड स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से समस्तीपुर के चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र की नई पद्धतियों और तकनीकों की जानकारी मिलेगी, जिसका सीधा लाभ मरीजों को प्राप्त होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आईएमए की समस्तीपुर इकाई तैयारियों में जुटी हुई है और चिकित्सक समुदाय में इसे लेकर उत्साह का माहौल है। मौके पर डाॅ. महेश कुमार ठाकुर, डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. एके आदित्य समेत अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…