Samastipur

समस्तीपुर में स्थानीय निकाय शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 6 से 11 फरवरी तक

समस्तीपुर : स्थानीय निकाय शिक्षक पात्रता परीक्षा (तृतीय एवं चतुर्थ) में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में काउंसिलिंग की प्रक्रिया 6 फरवरी से 11 फरवरी तक जिला शिक्षा भवन, समस्तीपुर में आयोजित की जाएगी। बताया गया है कि काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी और इसे दिनभर में कुल पांच चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण में सुबह 9 से 10:30 बजे तक, दूसरे चरण में 10:30 से 12 बजे तक, तीसरे चरण में 12 से 1:30 बजे तक, चौथे चरण में 1:30 से 3 बजे तक तथा अंतिम चरण में 3 से 4:30 बजे तक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।

यह काउंसिलिंग बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित परिणाम के आधार पर कराई जा रही है। प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए बीआरसी स्तर पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की तैनाती की गई है। काउंसिलिंग काउंटरों पर पर्यवेक्षक एवं नोडल पदाधिकारी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी और सफल संचालन की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को दी गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी सुबह 8 बजे तक काउंसिलिंग स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। वहीं काउंसिलिंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, बैठने की समुचित व्यवस्था, आवश्यक स्टेशनरी, कंप्यूटर व प्रिंटर आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी अभिलेखों को सुरक्षित रूप से कार्यालय में संधारित करने का भी निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि काउंसिलिंग पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

1 घंटा ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago