Bihar

मेरे साथ था तो ठीक था, बाद में गड़बड़ी से पैसा कमाने लगा; तेजस्वी यादव पर बरसे नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाया। सीएम और नेता प्रतिपक्ष के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। तेजस्वी यादव पर मुख्यमंत्री कहा कि मेरे साथ था तो ठीक था। लेकिन बाद में गड़बड़ करने लगा और पैसा कमाने लगा तो छोड़ दिए। सीएम ने यहां तक कहा कि जब पद मिला तो पैसा कमाता था।

दरअसल सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले जब उन लोगों की सरकार थी तो कोई काम नहीं हुआ। लोग शाम को घरों से नहीं निकलते थे। स्कूल, अस्पताल, सड़क, पानी, बिजली सबका बुरा हाल था। हमारी सरकार आई तो सभी क्षेत्रों में सुधार हुआ। विपक्ष की ओर से इस पर शोर शराबा शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष पर भड़क गए। कहने लगे कि तुम्हारा पिता सात साल में हट गया। जब हटा तो तुम्हारी माता जी को बना दिया। तुमको हम बनाए। जब पद मिला तो पहले ठीक था। बाद में गड़बड़ करने लगा। सब जगह पैसा कमाने लगा तो फिर छोड़ दिए। सीएम के भाषण पर सदन में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने तालियां बजाईं और मेज पीटकर अपनी भावना प्रकट किया। तेजस्वी यादव समेत राजद और विपक्ष के विधायक भी हंसते नजर आए।

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में गांवों और टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया। हर घर नल का जल और हर घर शौचालय का भी काम हुआ। लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। सात निश्चय के तहत युवाओं को नौकरी और रोजगार देने पर सरकार काम कर रही है। अगले पांच सालों मे एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। सभी तबकों के विकास के लिए सरकार सक्रिय है। बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों का पेंशन चार सौ प्रति माह से बढ़ाकर 11 सौ कर दिया गया है। महिलाओं को रोजगार के लिए पूंजी और स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षण दिया गया है।

सदन में जब नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को विशेष सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पर काफी ध्यान देते हैं। जब बिहार आते हैं तो योजनाओं का तोहफा देते हैं। उनकी योजनाओं पर काम हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में बिहार देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा। 2025-30 में बिहार के विकास की गति और तेज होगी। सात निश्चय 3 के माध्यम से बिहार विकास का नया मानक तय करेगा। केंद्र के सहयोग से बिहार काफी तेजी से विकास कर रहा है। लोगों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम शुरू किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago