Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की दो छात्राओं का NIC कैंप के लिए हुआ चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर वीमेंस काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) के लिए महाविद्यालय की दो छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्राओं में नमिता एवं अनु श्री शामिल हैं। छात्रा नमिता राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) की छात्रा हैं, जबकि अनु श्री समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) विषय से अध्ययनरत हैं।

दोनों छात्राओं का चयन कला एवं संस्कृति (आर्ट एंड कल्चर) श्रेणी के अंतर्गत किया गया है। चयन प्रक्रिया के दौरान दोनों ने झिझिया, झूमर सहित अन्य लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन सुनिश्चित हुआ।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने छात्राओं की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्राओं बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

15 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

15 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

16 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

20 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

22 घंटे ago