समस्तीपुर/पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में सॉफ्ट स्किल और इंटरव्यू स्किल के माध्यम से कैरियर के विकास विषय पर तीन दिनी कार्यशाला हुई। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को सेमेस्टर ब्रेक के दौरान ड्रोन पायलट का भी प्रशिक्षण देगा। इसके लिए अनूठा मॉडल बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद अगले सेमेस्टर में प्रशिक्षित छात्रों को ड्रोन स्प्रेइंग, लैंड सर्वे आदि का ड्रोन से होने वाले कार्य उपलब्ध करायेगी. कुलपति डॉ. पांडेय ने कहा कि छात्रों को ड्रोन ट्रेनिंग देने वाला यह देश का पहला विश्वविद्यालय होगा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी जल्दी ही प्रशिक्षण आयोजित करायेगी। ताकि विश्वविद्यालय में लोग स्मार्ट और बेहतर तरीके से कार्य कर सकें। स्कूल आफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ रामदत्त ने कहा कि आने वाले समय में भारत के छात्र पूरी दुनिया को नई राह दिखायेंगे। कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद ज्ञापन डॉ आर. किरन ने किया। संचालन डॉ. कविताम्बिका ने किया। सह प्राध्यापक डॉ संजीत कुमार समीर, डॉ रितंभरा सिंह, डॉ शिवपूजन सिंह, डॉ कुमार राज्यवर्धन, डॉ रमणदीप सिंह, डॉ एम. संतोष, डॉ श्रावंती, रश्मि सिन्हा थे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…