समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 28 जनवरी से 1 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान जिले में मौसम सामान्यतः शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि 29 जनवरी को उत्तर बिहार के कुछ जिलों मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज तथा पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में गरज के साथ बादल बनने की आशंका है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना बताई गई है।
पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है, जिसकी औसत रफ्तार 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…