Samastipur

समस्तीपुर में बैंककर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित, हड़ताल के बाद बैंकों में लटका रहा ताला

समस्तीपुर : सप्ताह में 5 दिनों की कार्य अवधि की मांग को लेकर यूनियन फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन की अपील पर मंगलवार को जिले के सरकारी बैंक के कर्मी स्ट्राइक पर चले गए। जिले के अधिकतर बैंकों में ताला लटका रहा। इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया समेत सभी नेशनल लेवल के बैंक शामिल हैं।

बैंकों में ताला लगाने के बाद कर्मियों ने भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के सामने इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर बैंक यूनियन से जुड़े लोगों ने कहा कि लंबे समय से बैंक कर्मी काम की बोझ से दबे हैं, इसलिए सप्ताह में दो दिन की छुट्टी की मांग कर रहे हैं। बैंककर्मियों ने कहा कि पहले की बातचीत में सरकार ने 5 दिनों की कार्य अवधि करने की बात भी कही थी, लेकिन अब तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। कर्मियों का कहना है कि पांच दिवसीय कार्य अवधि करने के साथ ही बैंक कर्मी प्रत्येक दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करेंगे। इससे कार्य की गति और बढ़ेगी।

बैंककर्मियों ने कहा कि अगर दो दिनों की छुट्टी एक सप्ताह में मिलेगी तो बैंककर्मी तरोताजा होकर अपना कार्य निपटाएंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि रुपए लेनदेन के कारण उन्हें काफी सतर्क होकर काम निपटना पड़ता है। लेकिन अधिक कार्य बोझ रहने के कारण कभी-कभी मानवीय भूल की भी संभावना बनी रहती है। पांच दिवसीय कार्य होने से इस पर लगाम लगेगी।

जिलेभर में 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित

समस्तीपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक समेत विभिन्न बैंकों की करीब 600 से अधिक शाखाएं हैं, जहां आज चेक क्लियरेंस से लेकर सभी प्रकार के लेनदेन बंद हैं, जिस कारण करीब 50 करोड़ से अधिक रुपए का कामकाज प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है, तो आज एक दिन का सांकेतिक हड़ताल है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर इसे और बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर बैंक यूनियन के राजीव कुमार, बृजेश कुमार सिंह, कौशल किशोर प्रसाद, लोकेश कुमार सिंह, बृज बहादुर सिंह , राहुल कुमार, सतीश कुमार ठाकुर, जय कुमार शाह आदि बड़ी संख्या में बैंक कर्मी शामिल हुए। बैंक कर्मियों ने शहर में निकाला जुलूस भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर तालाबंदी के बाद बैंक कर्मियों ने शहर में जुलूस निकाला और विभिन्न बैंकों पर जाकर तालाबंदी की इस दौरान लोग निजी सेक्टर के बैंक पर भी पहुंचे और वहां पर जमकर नारेबाजी की। बैंक कर्मियों के विरोध को देखते हुए निजी बैंक में भी लोगों ने शटर गिरा दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

3 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

4 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

9 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago