Samastipur

मैत्री मैच में शेरपुर टीम ने मऊ टीम को 9 विकेट से हराया, आरजे कप की विजेता बनीं शेरपुर की टीम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर: प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,मऊ बाजिदपुर उत्तर (मिर्जापुर) के क्रीड़ा मैदान में नव वर्ष के उपलक्ष्य में दूसरे दिन शुक्रवार को आरजे कप एकदिवसीय क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता कुणाल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व बल्लेबाजी कर मैच का आगाज किया। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल मानसिक, शारीरिक विकास होता हैं बल्कि खेल से सामाजिक समरसता और सामूहिकता को भी बढ़ावा मिलता हैं।

मऊ टीम व शेरपुर टीम के बीच खेले गए मैच में मऊ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.4 ओवरों में महज 54 रन पर ही सिमट गई। शेरपुर की ओर से निखिल ने 21 रन खर्च कर 4 विकेट झटके। वहीं नवीन व राहुल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। मऊ टीम की ओर से शांतनु ने 14 रनों का योगदान दिया। सर्वाधिक 19 रन अतिरिक्त की मदद से बने। जवाबी पारी में शेरपुर टीम के प्रारंभिक बल्लेबाज शिवम हर्ष ने 3 गगनचुंबी छक्कों व 2 चौके की मदद से शानदार 33 रन बनाएं। वहीं शिबू ने 15 रनों का योगदान दिया। शेरपुर की टीम ने 4.1 ओवरों में 1 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच शेरपुर टीम के निखिल स्टार्क व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शिवम हर्ष को घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि यूथ ब्रिगेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि पदमाकर सिंह लाला ने खेल की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि खेल के जरिए हम सामाजिक कुरीतियों मसलन जाति, धर्म, वर्ग विभेद, उच्च- नीच और गरीबी- अमीरी का अतिक्रमण करते हुए टीम भावना के साथ आत्मीय रूप से संगठित होते हैं। खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक का आयाम हैं। आयोजक समाजसेवी ऋतुराज चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। निर्णायक की भूमिका चंदन कुमार भोला व विशाल कुमार ने निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

11 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

12 घंटे ago