Samastipur

प्रशिक्षण के दौरान फर्जीवाड़ा करने और अपनी जगह दूसरी महिला को भेजने के मामले में शिक्षिका हिना प्रवीण होंगी निलंबित, विभागीय कार्रवाई भी चलेगी

समस्तीपुर : कार्य के प्रति लापरवाही, घोर अनियमितता, विभाग को गलत जानकारी देने, फर्जीवाड़ा, जालसाजी करने और अपनी जगह बाहरी महिला को बीएड कॉलेज में पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण में भेजने के आरोप में डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय आलमपुर उर्दू की पंचायत शिक्षिका हिना प्रवीण के खिलाफ पंचायत सचिव सह नियोजन इकाई के सचिव को पत्र लिखकर शिक्षिका को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई संचालित करने के कहा है।

इस संबंध में डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित बीएड कॉलेज में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण हेतु हेना प्रवीण को नामित किया गया था। लेकिन उन्होंने प्रशिक्षण अवधि के दौरान अन्य किसी बाहरी महिला को भेज अपने ठहराव स्थल के संबंध में गलत जानकारी दी और प्रशिक्षण में भी शामिल नहीं हुई। इसके बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।

जांच में पाया गया कि उनके स्पष्टीकरण में दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत और असंतोषजनक थी। पत्र में उल्लेख है कि संबंधित शिक्षिका का यह कृत्य घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है, जो बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्तें) नियमावली 2020 के कंडिका-17 के अंतर्गत आचरण संहिता का उल्लंघन है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डीईओ ने पंचायत सचिव सह नियोजन ईकाई के सचिव को निर्देश दिया है कि शिक्षिका को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया जाए। साथ ही मामले की समुचित जांच कर आगे की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago