Samastipur

उजियारपुर के चर्चित मनोरंजन गिरी ह’त्याकांड मामले में आरोपी ऋतिक गिरी को STF ने उठाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी ऋतिक कुमार गिरी (19 वर्ष) को बुधवार की दोपहर पटना जंक्शन के पास से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में उसका भाई शनि गिरी पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। उजियारपुर थाना कांड संख्या 253/25 में नामजद ऋतिक गिरी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे स्थानीय पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ऋतिक व शनि के भाई विक्रम गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की प्राथमिकी में मुखिया मनोरंजन गिरी का भी नाम सामने आया था। बाद में सितंबर 2025 में मुखिया मनोरंजन गिरी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ऋतिक के अधिवक्ता दीपक कुमार चौधरी के अनुसार, आरोपी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर एडीजे कोर्ट ने 10 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी थी। इसी अवधि में ऋतिक को कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करना था, लेकिन इससे पहले ही बुधवार को एसटीएफ ने पटना में उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य नामजद आरोपी सातनपुर निवासी मो. इम्तियाज ने 11 जनवरी को बाढ़ थाना में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। माना जा रहा है कि पुलिस के लगातार दबाव और सक्रिय कार्रवाई के चलते मुखिया हत्याकांड के आरोपी ज्यादा समय तक कानून से बच नहीं सके।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago