Samastipur

समस्तीपुर में युवक के अपहरण की बात निकली झूठी, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेमिका से मिलने गया था मुजफ्फरपुर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण की सूचना को पुलिस जांच में झूठा पाया गया है। इस संबंध में बुधवार की शाम एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूरे मामले का खुलासा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उचौली गांव निवासी साकेंद्र राय ने कल्याणपुर थाने को सूचना दी की उनका पुत्र अभिषेक कुमार (24 वर्ष) अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए सुबह 10 बजे घर से समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताई थी।

सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, इसी दौरान युवक अभिषेक कुमार स्वयं घर वापस आ गया। पुलिस पूछताछ में युवक ने कई बार बयान बदला, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में अभिषेक कुमार ने स्वीकार किया कि उसका किसी भी प्रकार का अपहरण नहीं हुआ था। वह इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद अपनी प्रेमिका से मिलने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजावलपुर गया था, जहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उससे पैसे ले लिए। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

2 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

8 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

11 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

11 घंटे ago