समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के किनारे एक लाइन होटल से मंगलवार की रात रुपए के लेनदेन के मामले को लेकर एक युवक गायब हो गया। हालांकि उक्त युवक अपने घर पहुंच गया। वहीं परिजन के द्वारा अपहरण की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी और सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर छापामारी भी की गई।
इसी दौरान उक्त युवक के द्वारा पुलिस को बताया गया कि किसी ने उसका अपहरण नहीं किया है। युवक की पहचान उजियारपुर क्षेत्र के अंकित आर्य के रूप में की गई। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अपहरण की बात पूरी तरह से गलत है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…