Samastipur

समस्तीपुर से गुजरने वाली जमुआरी, कमला व वाया नदी सूखने के कगार पर, सिंचाई हो रही प्रभावित

समस्तीपुर : जिले के जमुआरी, कमला, नून व वाया नदी अपना अस्तित्व बचाने की अंतिम लड़ाई लड़ रही है। धीरे धीरे नदी नाले में तब्दिल होने के बाद अब खत्म हो चुकी है। जहां पर इसका वजूद कुछ शेष है तो वो वहां अब यह किसी काम की नहीं रह गई है। जिले के पटोरी, मोहिउद्दीननगर एवं विद्यापतिनगर प्रखंडों से गुजरने वाली गंगा की सहायक नदी वाया का पूर्ण वजूद था तब जिले के लगभग 50 किलोमीटर की लंबाई में नदी के दोनों और बसने वाले गांव के किसानों को वर्ष भर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाता था परंतु स्थिति ऐसी हो गई कि नदी तट पर बसे होने के बावजूद किसानों को निजी बोरिंग से खेतों का पटवन करना पड़ता है।

बाढ़ के दिनों में तो नदी में पानी नजर आ जाता है परंतु बाद में नदी में पानी नजर नहीं आता है। जल संसाधन विभाग भी इस नदी के समाप्त होते वजूद को बचाने के लिए उचित कदम नहीं उठा रहा है। हसनपुर सूरत के किसान राम करण सिंह, महेश कुमार सिंह, मनोज कुमार झा ने बताया कि पहले वर्ष भर खेतों की सिंचाई के लिए वाया नदी का जल उपलब्ध रहता था परंतु स्थिति अब पूरी तरह बदल चुकी है। जिले के सिघिंया प्रखंड के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों से होकर बहने वाली कमला नदी में नित्य जमा हो रहे गाद के कारण तल ऊंचा होने से बरसाती नदी में तब्दील होता जा रहा है। जिले में करीब 35 किलोमीटर में फैली इस नदी के लिए जल जीवन हरियाली के तहत जल स्रोतों के संरक्षण सम्बंधित सरकारी योजना भी अब तक बेअसर प्रतीत हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

59 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago