Bihar

खुले में थूकने पर लगेगा जुर्माना और होगी जगहंसाई, पटना नगर निगम स्क्रीन पर दिखायेगा ‘नगर शत्रु’ की तस्वीर

पटना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं नागरिक अनुकूल बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सख्त निर्णय लिया है। पान, गुटका का सेवन कर सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों को नगर शत्रु घोषित किया जाएगा। यही नहीं, उनकी तस्वीर शहर में स्थापित वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि उनकी जगहंसाई हो। वहीं, खुले में जहां-तहां थूकते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा। ताजा कार्रवाई में मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में अब तक खुले में थूकने के मामले में लगभग 250 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला जा चुका है।

दरअसल चौक-चौराहों, सड़कों, फ्लाईओवरों और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से कई स्थान ‘रेड स्पॉट’ श्रेणी में जा सकते हैं। इसे रोकने के लिए यह सख्ती आवश्यक हो गई है। नगर आयुक्त सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा के निर्देश पर यह अभियान शहर के विभिन्न हिस्सों में सख्ती से शुरू किया गया है। नगर आयुक्त के अनुसार, पटना नगर निगम की यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता में सुधार लाएगी, बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना की रैंकिंग को भी बेहतर बनाने में सहायक होगी।

आईसीसीसी से 415 स्थलों पर निगरानी

शहर में लगभग 415 स्थानों पर लगे 3300 सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं, जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हुए हैं। इनके माध्यम से पूरे शहर की सतत निगरानी की जा रही है। वहीं खुले में लघुशंका (पेशाब) करने वालों के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोई भी गंदगी फैलाये तो इसकी सूचना निगम को दें

पटना नगर निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें, यदि कोई व्यक्ति उनके शहर को गंदा कर रहा है तो तुरंत इसकी जानकारी पटना नगर निगम के टोल फ्री नंबर 155304 पर दें। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और एक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ पटना के निर्माण में भागीदार बनें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

7 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

7 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago