Samastipur

सदर अस्पताल स्थित MCH भवन में किया गया पूजा अर्चना, इसी महीने से होना है शुभारंभ

समस्तीपुर : सदर अस्पताल स्थित 100 बेड का वातानुकूलित मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) का भवन कई महीनों से बनकर तैयार था। अब इसे शुरू करने की कवायद पूरी हो चुकी है। हैंडओवर की प्रक्रिया के बाद गुरुवार को भवन परिसर में पूजा अर्चना कर विधिवत तरीके से प्रवेश किया गया। अब मरीजों के लिये इसका शुभारंभ इसी महीने से कर दिया जाएगा। लगभग-लगभग सामान को भी एमसीएच भवन में शिफ्ट कर दिया गया है, वहीं अन्य सामानों की शिफ्टिंग अब भी जारी है।

बता दें कि अगस्त माह से ही एमसीएच भवन का बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन चार महीने से वह हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी ना होने के कारण बंद पड़ा था। बता दें कि एमसीएच भवन में लेबर रूम, महिला वार्ड और एसएनसीयू संचालित होगी। नई बिल्डिंग पूरी तरह वातानुकूलित है, जिससे मरीजों को बेहतर माहौल और इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी।

इसके शुरू होने के बाद यहां हर रोज सैकड़ों महिला व शिशु रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। यह न सिर्फ इलाज की गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि सरकारी अस्पतालों की छवि को भी सुधारेगा। आम लोगों को अब मामूली समस्याओं के लिए निजी अस्पताल की ओर भागना नहीं पड़ेगा। वातानुकूलित वातावरण, बेहतर संसाधन और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ यह अस्पताल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago