Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक को लेकर चिपकाया अखबार का कटिंग, मामला तूल पकड़ता देख फाड़ा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में गुरुवार को इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक दैनिक अखबार के कटिंग को चिपकार अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। हालांकि मामला तूल पकड़ाता देख इमरजेंसी के बाहर लगे अखबार के कटिंग को वहां से हटा दिया गया। दरअसल, मीडिया द्वारा लगातार अस्पताल की कुव्यवस्था और डॉक्टरों व कर्मियों की लापरवाही को दिखाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद गुरुवार की सुबह हाजीपुर से प्रकाशित एक अखबार की कटिंग समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर लगाकर सांकेतिक तौर पर यहां भी मीडियाकर्मियों के इंट्री पर बैन लगा दिया गया। इससे यह परस्पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से अस्पताल प्रशासन मनमानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में Samastipur Town Media ने लगातार समस्तीपुर सदर अस्पताल की कुव्यवस्था व कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाया था। जहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दलालों के जमावड़े, रोस्टर में तैनात डॉक्टर की जगह अन्य डॉक्टरों से ड्यूटी लेने संबंधित खबरें सुर्खियों में रही। इस बीच हाजीपुर में प्रकाशित खबर का हवाला देकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भी मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाने की कोशिश की गयी। इस संबंध में डीएस डॉ. गिरीश ने बताया कि उन्हें अब तक इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर किसी ने इसे चिपकाया है तो इसकी जांच करायी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

7 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

12 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

13 घंटे ago