Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से 4 नाबालिग बच्चे सुरक्षित बरामद

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल समस्तीपुर एवं अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त कार्रवाई में ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत चार भटके हुए नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया। समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या–01 पर की गई इस बरामदगी के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गश्त एवं निगरानी के दौरान आरपीएफ के उनि श्याम सुंदर कुमार, सउनि शशिकांत तिवारी, अपराध आसूचना शाखा के प्रधान आरक्षी संतोष कुमार झा, आरक्षी दीपक कुमार रजक तथा प्रयास संस्था समस्तीपुर के कमलेश कुमार ने प्लेटफॉर्म पर चार बच्चों को डरे-सहमे अवस्था में देखा।

पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि वे घर से भागकर स्टेशन पर आ गए हैं और रास्ता भटक गए हैं।बरामद किए गए सभी बच्चे वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पूर्वी गांव, जिला समस्तीपुर के निवासी हैं।बरामद बच्चों को आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर लाया गया, जहां जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर को सूचना दी गई। सूचना पर केंद्र की समन्वयक दीप्ती कुमारी एवं केस वर्कर पप्पू यादव पोस्ट पर पहुंचे और बच्चों से विस्तृत पूछताछ कर जानकारी ली।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

42 मिनट ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

2 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

7 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

9 घंटे ago