समस्तीपुर : घर की फटकार से नाराज होकर मधुबनी से भागा नाबालिग समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर मिला। आरपीएफ ने उसे रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ समस्तीपुर के उपनिरीक्षक श्याम सुंदर कुमार, सउनि शशिकांत तिवारी, प्रधान आरक्षी अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के संतोष कुमार झा व आरक्षी दीपक कुमार रजक गश्ती के दौरान एक डरे सहमे बालक को देखा।
उससे पूछताछ के दौरान बालक ने बताया कि चाचा की फटकार के बाद वह घर से बिना बताये प्रयागराज के लिये निकल गया था। लेकिन समस्तीपुर स्टेशन पर आकर वह भटक गया। उसने अपना नाम अल्तमस, पिता मो.शकील व घर मधुबनी जिला के सलेमपुर बताया। आरपीएफ ने उसकी मां सुमन कुमारी से संपर्क कर बच्चे की बात करा कर घटना की जानकारी दी। साथ ही उसे आरपीएफ पोस्ट लाकर स्टेशन अधीक्षक के समक्ष जवाहर ज्योति बाल विकास कंद्र सम्तीपुर के कार्यकर्ता पप्पू यादव को सौंप दिया।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…