समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रेलवे हाॅस्पीटल रोड में रविवार की शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार युवक जख्मी हो गए, इसमें से एक की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं और सभी सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने पास सै गुजर रहे रेलवे के एंबुलेंस को रोक सभी जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिस कारण यह हादसा हुआ। खबर लिखे जाने तक जख्मी युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जख्मी युवकों की पहचान कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…