Samastipur

समस्तीपुर में नोट डबलिंग का खेल, हरियाणा पुलिस ने बिहार STF के साथ मारी रेड; जाली नोट और सोना बरामद, पैसे छापने की मशीन बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी, विदेशी महिला भी थी घर पर मौजूद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल में पंकज कुमार लाल के घर मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ छापेमारी की। अपराह्न करीब तीन बजे से शुरू छापेमारी देर रात तक जारी थी। इस बीच स्थानीय ग्रामीण दूर-दूर ही रहे थे। लेकिन रेड में शामिल पुलिस टीम ने उनसे भी दूरी बनाये रखा। मीडिया से भी टीम ने दूरी ही बनाये रखा था। इस दौरान दलसिंहसराय थाने की पुलिस भी आरोपी के घर के बाहर नजर आयी।

बताया गया है कि पंकज लाल के घर पर पुलिस ने उस समय दबिश दी जब वे अपने जन्म दिन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे थे। बताया गया है कि रेड के बाद तीन लोगों को अपने साथ लेकर टीम दलसिंहसराय थाना परिसर भी आई थी। जिसमे एक विदेशी महिला भी है, जो कोरियन की रहने वाली बतायी गयी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

सूत्रों के मुताबिक, जाली नोट के जरिये रुपया डबलिंग व ट्रिपलिंग के नाम पर ठगी और बाद में रास्ते में नकली पुलिस बनकर लूटपाट करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक व्यक्ति को 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। रुपये के आदान-प्रदान के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई। जिसमें पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से अजनौल में छापेमारी की है।

टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की। बताया गया है कि वर्तमान में रेलवे में रेल नीर पानी की आपूर्ति के अलावे विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी का पंकज का व्यवसाय है। इस संबंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि एसटीएफ ने अजनौल में छापेमारी की है। छापेमारी पूर्ण होने के बाद ही इस सम्बंध में विशेष विवरण देने की बात कही।

चर्चा है कि पंकज लाल के कल्याणपुर विशनपुर स्थित राधे कृष्ण विवाह भवन में भी एसआईटी टीम की छापामारी अभी की जा रही है। दूसरे राज्य की पुलिस और एसआईटी की टीम द्वार यहाँ उनके विवाह भवन स्थित आवास में भी छापामारी की जा रही है। परंतु अभी तक किसी प्रकार का विवरण नहीं मिला है। बताया गया है कि भारी मात्रा में जाली नोट और सोना भी बरामद किया गया है। पुलिस पैसे छापने की मशीन बरामदगी को लेकर छापेमारी में जुटी है। इसमें अन्य लोगों के भी नाम सामनें आ सकते हैं।

आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर की जांच :

छापेमारी के दौरान हरियाणा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की टीम सुबह से ही अजनौल में मौजूद रही। टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की। ग्रामीणों को घर के नजदीक जाने की अनुमति नहीं दी गई। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों का भी पता लगा रही हैं।

पंकज कुमार लाल पूर्व में भाजपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेलवे में रेल नीर पानी की आपूर्ति और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी का संचालन करते हैं।लगभग दो साल पहले उन्होंने दलसिंहसराय के अजनौल में जमीन खरीदकर 3 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एक आलीशान मकान का निर्माण शुरू कराया था, जिसका काम अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये के जाली नोट सप्लाई किये गये थे।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago