Samastipur

कर्पूरीग्राम में चल रहे विकास योजनाओं का DM ने किया निरीक्षण, बचे कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कर्पूरी ग्राम का भ्रमण कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) के अभियंताओं को शेष सभी कार्य एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि भवन के हस्तांतरण से पूर्व गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर की उपलब्धता, आमजन की सुविधा के लिए आरटीपीएस काउंटर का पूर्ण सेटअप तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं व सूचनाओं के लिए सूचना पट की स्थापना सुनिश्चित की जाए। इसके बाद डीएम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया। मौके पर सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निर्माण का प्रस्ताव है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

इस पर डीएम ने सिविल सर्जन को मुख्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित कर सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल सहित संबंधित विभागों के अभियंता व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

22 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

60 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago